CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बावजूद बारिश के आसार बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तीन संभागों के जिलों में हल्की माध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं बीते दिनों बारिश थमने से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार,  22 अक्तूबर के आसपास मध्य बंगाल की कड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी का आगमन होने से आगामी तीन दिनों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन दिनों के बारिश के बाद गतिविधि कम हो जाएगी।

मानसून की विदाई के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की माध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार हैं। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 

 

6sxrgo

अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा

मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य औसत से सभी क्षेत्रों में अधिक है। यह अंबिकापुर में सामान्य से 3.7 डिग्री, जगदलपुर में 3.5 डिग्री, बिलासपुर में 2.6 डिग्री, रायपुर में दो डिग्री, पेंड्रा रोड में 1.6 डिग्री और दुर्ग में 0.5 अधिक है।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा

अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य औसत से सभी जगहों से ज्यादा है। रायपुर में यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में एक डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में 0.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Oct/2024

CG - डॉक्टर गिरफ्तार : 100 करोड़ का फ्राड करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कई लोगों से की है करोड़ों की ठगी, पांच साल से पुलिस कर रही थी तलाश…...

20/Oct/2024

CG - 3 युवतियों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर फरार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.....

20/Oct/2024

CG - शिक्षक से 22 लाख की ठगी : शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का दिया लालच, जिंदगी भर की कमाई ले उड़े शातिर, फिर जो हुआ.....

20/Oct/2024

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......

20/Oct/2024

CG Politics : खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जारी किया बयान, कांग्रेस प्रत्याशी के नाम मंथन को लेकर कही ये बड़ी बात......