CG Police News : छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान, इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कही ये बड़ी बात......

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह सम्मान नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए अर्जित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई दी है। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 फरवरी 2018 को गृह विभाग के माध्यम से यह प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिली है। इस सम्मान के साथ, पुलिस बल के जवान इस ध्वज की प्रतिकृति को अपनी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में धारण करेंगे, जो उनके शौर्य और सेवा का प्रतीक होगा। 

राष्ट्रपति ध्वज किसी भी पुलिस या सैन्य बल के लिए सर्वोच्च मान्यता मानी जाती है, और यह छत्तीसगढ़ पुलिस की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और परिश्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है। 

 

6sxrgo

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रमाण है। हमारे जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी नक्सलियों के खिलाफ सफलता प्राप्त की है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। यह ध्वज हमारे पुलिस बल के हौसले को और भी ऊंचा करेगा और उन्हें राज्य की सुरक्षा और सेवा में प्रेरित करेगा।”

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस बल को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि उन बहादुर जवानों के प्रति एक आदर है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ की जनता को भी गर्व का अवसर प्रदान किया है, जो राज्य की पुलिस की सेवा और समर्पण का सम्मान करती है। 


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Oct/2024

CG - सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान : सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, की इतने लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा…..

20/Oct/2024

CG - डॉक्टर गिरफ्तार : 100 करोड़ का फ्राड करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कई लोगों से की है करोड़ों की ठगी, पांच साल से पुलिस कर रही थी तलाश…...

20/Oct/2024

CG - 3 युवतियों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर फरार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.....

20/Oct/2024

CG - शिक्षक से 22 लाख की ठगी : शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का दिया लालच, जिंदगी भर की कमाई ले उड़े शातिर, फिर जो हुआ.....

20/Oct/2024

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......