Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

CG – खम्हरिया आवास मोहल्ला शीतला मंदिर में दुर्गा उत्सव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने किए माता रानी के दर्शन देवालयों का किया भ्रमण पढ़े पूरी ख़बर

सीपत//खम्हरिया आवास मोहल्ला स्थित शीतला मंदिर में चल रहे दुर्गा नव समिति उत्सव में आज माता रानी के दर्शन करने मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया पहुंचे।

विधायक जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, नारियल अर्पित किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति द्वारा फूल-माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

पूजा-अर्चना के बाद विधायक लहरिया ने आसपास के मंदिरों और देवालयों का भी भ्रमण किया और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता लक्ष्मी साहू, पूर्व सरपंच शरद दुबे, मनू अग्रवाल, अध्यक्ष उत्तम यादव, उपाध्यक्ष मोती किशोर, सचिव अविनाश यादव पवीन, लता साहू, शकुंतला, संतोषी, दुकहनी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी और मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button