छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक / यांत्रिकी कर्मचारी संघ के बस्तर जिला एव संभाग अध्यक्ष का चुनाव 01अगस्त को : मोती लाल वर्मा

छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक / यांत्रिकी कर्मचारी संघ के बस्तर जिला एव संभाग अध्यक्ष का चुनाव 01अगस्त को : मोती लाल वर्मा

जगदलपुर। छत्तीसगढ वाहन चालक/ यान्त्रिकी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के अध्यक्ष मोतीलाल वर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि संघ के जिला बस्तर के अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 वर्ष पूर्ण हो चुका है। जिसके फलस्वरूप संघ संविधान के नीति निर्देश के तहत संघ के प्रदेश महामंत्री आर के नायर ने संघ अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 1 अगस्त 2026 दिन शनिवार को दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट रोड जगदलपुर स्थित तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यालय कर्मचारी भवन के सभागार में बस्तर जिला अध्यक्ष के पद का तथा बस्तर संभाग अध्यक्ष के पद का निर्वाचन संपन्न होगा।

प्रदेश महामंत्री ने जारी पत्र के मध्यम से बस्तर जिले के समस्त शासकीय वाहन चालक/यांत्रिकी कर्मचारी ,समस्त विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी वाहन चालक/ समस्त विभाग में कार्यरत आउट सोर्स के वाहन चालक उक्त निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button