छत्तीसगढ़

CG- रास्ते में मौत बनकर आया हाथी, बाइक सवार चाचा-भतीजा पर किया हमला, चाचा की मौत, भतीजे ने ऐसे बचाई जान…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना कल्याणपुर क्षेत्र के अखोरा रोड पर फुलझर नदी के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चाचा और भतीजा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने भागकर एक ट्रक के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि यह वही हाथी है, जिसके कान पर कबरा निशान है और जिसे क्षेत्र में पहले भी कई लोगों की मौत से जुड़ी घटनाओं के लिए जिम्मेदार बताया जाता रहा है। स्थानीय लोगों के बीच इस हाथी को लेकर भय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button