अन्य ख़बरें

CG – लगातार मिल रही रेत चोरी की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुकुर्दीकला में सुबह 5 बजे मारा छापा पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी// मस्तूरी क्षेत्र के कुकुर्दीकला में लगातार रेत चोरी की खबरें आने के बाद आखिरकार खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की जिम्मेदार अधिकारी पद्मिनी जांगड़े ने सोमवार, 2 नवंबर को तड़के सुबह 5 बजे दल-बल के साथ अवैध खनन वाले एरिया में दबिश दी।

जानकारी के अनुसार कुकुर्दीकला में रेत माफिया रात के अंधेरे में सक्रिय होकर लगातार रेत की चोरी कर रहे थे, जिसकी शिकायत लगातार विभाग को मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी पद्मिनी जांगड़े ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

रास्ते को खुदवाकर दिया कड़ा संदेश…

अधिकारी ने मौके पर ही रेत चोरी के लिए उपयोग किए जाने वाले रास्ते / एरिया को जेसीबी से खुदवा दिया, ताकि दोबारा कोई भी वाहन वहां से निकलकर अवैध खनन न कर सके। मौके पर मौजूद लोगों को अधिकारी ने सख्त हिदायत दी।

पद्मिनी जांगड़े ने स्पष्ट कहा है कि अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा, चाहे वह कोई भी हो – छोटा नेता हो या बड़ा जनप्रतिनिधि। नियम सभी के लिए समान है, चाहे वह सरपंच हो या उपसरपंच। यदि किसी ने भी नियम तोड़ा और अवैध रेत चोरी में लिप्त पाया गया तो उस पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल तक जाना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कुछ लोगों के संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए।

वही विभाग की अधिकारी एम ओ सबीना नें भी कहाँ है की कोई भी अवैध कार्य जो सरकार औऱ विभाग को धोखे में रख कर की जा रही है उसपर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button