छत्तीसगढ़

CG- हाथियों का आतंक : दो लोगों को उतारा मौत के घाट, गांवों में दहशत का माहौल…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान ले ली। एक ही रात में हुई इन दो घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया है। हाथियों के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

हाथी के हमले से मौत की पहली घटना प्रतापपुर के सकलपुर में हुई, जहां कबरा कान वाले हाथी ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। वहीं दूसरी घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सलका बीट के सोनपुर में हुई, जहां एक अन्य हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सोनपुर के पण्डोपारा में रहने वाला मृतक घर के पास धान के फसल की रखवाली कर रहा था, इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। घटना में 40 वर्षीय मट्टूलाल पिता लालसाय की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button