छत्तीसगढ़

CG – वर्षा और बाढ़ भी नहीं रोक पा रही क्षत्रिय राठौर समाज का उत्साह 14 अगस्त के महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर जानें कार्यक्रम से जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//भूमि पूजन, भव्य बाइक रैली एवं महासामाजिक सम्मेलन को लेकर पहली सामूहिक जिला बैठक संपन्न, लाखों रुपये के सहयोग की हुई घोषणा

वीर शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर 14 अगस्त को आयोजित होने वाले महासामाजिक सम्मेलन, राठौर गौरव भवन भूमि पूजन एवं भव्य बाइक रैली को लेकर पूरे बिलासपुर जिले में सामाजिक उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है। लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों के बावजूद समाजजनों का जोश और सहभागिता लगातार बढ़ रही है। जिलेभर में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का सिलसिला निरंतर जारी है।

प्रथम बैठक दिनांक 15 जुलाई ग्राम भदौरा द्वितीय बैठक ग्राम लिमतरा और इसी क्रम में 18 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर के निवास में सामाजिक बंधुओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर इकाई सहित गतोरा रॉक कौड़िया तथा देवरी के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके पश्चात 19 जुलाई को ग्राम गतौरा में बिलासपुर जिले की पहली सामूहिक जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें संपूर्ण नौगांव क्षेत्र सहित बिलासपुर शहर से बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं प्रबुद्ध स्वजातीय बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

बैठक का शुभारंभ “जय राठौर” के उद्घोष के साथ हुआ। ग्राम गतौरा के अध्यक्ष सुरेश राठौर (गुड्डू) ने आगामी आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी चाही। इसके पश्चात आयोजन समिति के संयोजक इंजी. नवनीत सिंह राठौर ने 14 अगस्त को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपस्थित समाजजनों के समक्ष रखी।

बैठक में भूमि पूजन, भव्य बाइक रैली, महासामाजिक सम्मेलन, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था, टेंट, माइक एवं साउंड सिस्टम, डीजे, मंच संचालन, पार्किंग, यातायात, अनुशासन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी उपस्थित समाजजनों ने अपने-अपने सुझाव दिए, जिन पर विचार-विमर्श के बाद अनेक महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।

सफेद परिधान होगा ड्रेस कोड, श्रीराम ध्वज के साथ निकलेगी भव्य बाइक रैली…

बैठक में निर्णय लिया गया कि महा रैली एवं महासम्मेलन के दिन सभी समाजबंधु सफेद कुर्ता अथवा सफेद शर्ट पहनेंगे। प्रत्येक सहभागी भगवान श्रीराम का ध्वज एवं समाज का गमछा धारण करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा पार्क स्थित राठौर समाज के प्रस्तावित गौरव भवन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन से होगा। इसके पश्चात हजारों समाजबंधुओं की सहभागिता से भव्य बाइक रैली ग्राम गतौरा स्थित आयोजन स्थल पहुंचेगी, जहां सामाजिक सम्मेलन, समाज हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का पारंपरिक सम्मान एवं अभिनंदन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की भव्यता के लिए समाज ने खोला सहयोग का द्वार…

बैठक में आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम एवं इकाइयों द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की गई। घोषित सहयोग राशि इस प्रकार है—

ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह राठौर – 21,000.00 रुपये
ग्राम जयरामनगर – 11,000.00 रुपये
ग्राम लिमतरा – 31,000.00 रुपये
ग्राम कौड़िया – 25,000.00 रुपये
ग्राम राक – 31,000.00 रुपये
ग्राम मस्तूरी – 41,000.00 रुपये
ग्राम भदौरा – 31,000.00 रुपये
ग्राम गतौरा – 51,000.00 रुपये
बिलासपुर शहर इकाई – 51,000.00 रुपये
ग्रामीण इकाई जिला फंड – 31,000.00 रुपये

बैठक में यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि आयोजन की गरिमा एवं भव्यता को और अधिक बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा भी आर्थिक सहयोग प्रदान करे। इस पर सभा के महामंत्री राजेंद्र राठौर एवं कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर एवं कोषाध्यक्ष ओंकार राठौर के सहमति व्यक्त करने के पश्चात
प्रांतीय सभा की ओर से सहयोग राशि 51000.00 की घोषणा बैठक में की गई। साथ ही उत्साही सामाजिक बंधुओं से अनुरोध किया गया कि जो भी इस कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए स्वप्रेरणा से आर्थिक सहयोग प्रदान करना चाहे उनका सादर अभिनंदन है। दानदाताओं का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

26 जुलाई को होगी अगली समीक्षा बैठक…

बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा एवं शेष व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु अगली जिला स्तरीय बैठक 26 जुलाई (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश राठौर (गुड्डू) गतौरा, नागेंद्र कुमार राठौर (मस्तूरी), देवेंद्र कुमार राठौर, दिलहरण राठौर, कृष्ण कुमार राठौर (लिमतरा), देवी सिंह राठौर (बिलासपुर), इंजी. नवनीत सिंह राठौर (बिलासपुर), धनंजय सिंह राठौर (गतौरा), बलराम राठौर (लिमतरा), कृष्ण कुमार राठौर (गतौरा), प्रफुल्ल कुमार राठौर (जयरामनगर), अमित राठौर (मस्तूरी), रामकुमार राठौर, हरिशंकर राठौर(बिलासपुर), नरेंद्र राठौर (बहतराई), नरेंद्र राठौर (दयालबंद), नारायण राठौर, रामेश्वर राठौर (राक), लक्ष्मीनारायण राठौर (लिमतरा), हृदयलाल राठौर, नरेंद्र कुमार राठौर (कौड़िया), सुरेंद्र राठौर (जयरामनगर), राजेंद्र राठौर, लक्ष्मीकांत राठौर (गतौरा), देवलाल राठौर (भदौरा), दिनेश कुमार राठौर (जयरामनगर), सुरेश कुमार राठौर (गतौरा), राकेश सिंह राठौर बिलासपुर, मुकेश राठौर बिलासपुर, त्रियुगी नारायण राठौर, राजेश राठौर (मंगला), रामसागर राठौर बिलासपुर, हुलेश्वर प्रसाद राठौर, दीपक राठौर, राज किशोर राठौर, प्रशांत कुमार राठौर, बाबा (देवरी), रामेश्वर राठौर राक सहित बिलासपुर जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहर से बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि 14 अगस्त का महासामाजिक सम्मेलन, राठौर गौरव भवन भूमि पूजन एवं भव्य बाइक रैली बिलासपुर जिले के इतिहास का सबसे विशाल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक सामाजिक आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button