धमतरी

CG – शादी का प्रलोभन देकर शोषण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र से महिला अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है….पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…

पीड़िता की लिखित शिकायत पर नगरी थाना में अपराध क्रमांक 29/26 के तहत धारा 64(2)(M) और 351(2) BNS के अंतर्गत केस दर्ज किया गया…आरोप बिरगुड़ी थाना सिहावा निवासी पूनम प्रजापति ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए… जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने खुद के पहले से शादीशुदा होने की बात कहते हुए इनकार कर दिया…साथ ही फोन न करने की धमकी भी दी…

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है…धमतरी एसपी ने साफ कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button