CG – पटवारी हरिशचंद पर किसान नें लगाए गंभीर आरोप फावती कार्य के लिए मांगे हजारों में घुस अधिकारी भी कार्रवाई की कह रहें बात वीडियो वायरल जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//पचपेड़ी तहसील में इन दिनों पटवारी हरिश चंद ओगरे अपनी उची पहुंच और पद का पावर गिधपुरी और बहतरा की गरीब जनता कों दिखा रहें हैँ और फावती उठाने जैसे कार्यों के लिए 6 हजार की डिमांड कर रहें हैँ बीते दिनों बहतरा के किसान किशुन रजक पटवारी हरिश चंद ओगरे के पास मस्तूरी तहसील में मिलने गए और मुलाक़ात किया और अपनी समस्या बताई जहाँ किसान कों पटवारी हरिश चंद ओगरे नें कहा की उनको 6 हजार रुपए देना पड़ेगा तब काम होगा जिस पर बहतरा के किसान किशुन रजक नें उनको 1 हजार नगद दिया पटवारी के हाथ में हीं नगद पैसा दिया उनके पुत्र सुना राम नें फिर पटवारी बोला की वो कॉल करेंगे काम होनें के बाद फिर बाकी का पैसा देना पड़ेगा। दरअसल किसान किशुन लोंग चार भाई है पर तीनों नें अपना हिस्सा विक्रय दिया है पर इनका पर्ची अलग नहीं हुआ था जिसके वजह से आज भी किशुन के हिस्से की खेत में चारों भाईयों का नाम दिखा रहा है बस वही काम करवाना था इसके अलावा बहतरा के हीं आदिवासी किसान सोभिन्द सिंह नेताम के फावती के लिए 7 हजार पटवारी नें लिया और काम पूरा किया इसके बाद तीनों भाईयों के लिए पर्ची अलग करानें के लिए तीनों से सात 7 हजार की मांग इसी पटवारी द्वारा किया गया है मतलब टोटल 21000 देंगे तो पर्ची तीनों का अलग होगा। बतातें चलें की पूर्व में भी पटवारी हरिश चंद ओगरे की सुशासन तिहार में शिकायत हुआ था पर जिसने शिकायत किया था उसको अपनी उची पहुंच का हवाला दे कर वापस करा लिया गया था।
एस डी एम मस्तूरी
शिव कुमार कंवर
इस पर कड़ी और उचित कार्रवाई किया जाएगा किसानों के साथ गलत करने वालों कों बक्शेगे नहीं।
पचपेड़ी तहसीलदार.
नीलम पिस्दा
किसान से शिकायत कराओ उसके बाद कार्रवाई किया जाएगा।
वही इस पुरे मामले में गिधपुरी बहतरा के पटवारी हरिश चंद्र ओगरे नें बताया की किसान के नाम में सुधार करना है जिसका शुल्क लगता है हालांकि उन्होंने शुल्क कितना लगता है यह पूछने पर कॉल डिसकनेक्ट कर दिया।




