छत्तीसगढ़

CG – किसानों की खाद और केसीसी की समस्या होंगी दूर सहकारिता जिला उच्चायुक्त कों दामोदर कांत नें सौंपा ज्ञापन पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर// बिलासपुर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत नें बीते दिनों बिलासपुर जिला के सहकारिता उच्चायुक्त से मिलकर मस्तूरी क्षेत्र के किसानों कों हों रही समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने लिखित ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया गया है कि..

विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के अधिकांश सेवा सहकारी समितियों में किसानो को खाद बीज एवं के०सीoसी० वितरण कार्य बहुत हीं धीमी गति से चल रहा है।जिससे समस्त ग्रामों के किसानों में भविष्य को लेकर चिन्ता व्याप्त है।

मेरे समक्ष अधिकांश किसानों ने खाद बीज एवं के०सी०सी० ऋण वितरण को त्वरित रूप से कराये जाने प्रदान करने हेतु गुहार लगाई है। किसानों के हितों को संज्ञान में लेते हुए उक्त कार्य को त्वरित किए जाने संबधी समिति एवं शाखाओं को निर्देश पत्र जारी करने की आवश्यकता है। तत्संबंध में निर्देश पत्र जारी करने का कष्ट करेंगे।

बतातें चलें की दामोदर कांत हीं वो जनप्रतिनिधि है जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र की जनता की समस्या कों उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाता रहा है चाहे वो क्षेत्र में पे-जल की समस्या हों चाहे वो सड़क की समस्या हों चाहे वो बिजली की समस्या हों ये प्रत्तेक मौको पर क्षेत्र की जनता की आवाज बन कर उच्च अधिकारियो के सामने आपको खड़े मिलेगा।

Related Articles

Back to top button