धमतरी

जनपद अध्यक्ष ने बल्ले से दिखाया जोहर जहां विकेट के पीछे नजर आए जनपद सदस्य…शहीद कप 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

तन और मन के लिए खेल है जरुरी,शारिरिक एवं मानसिक रुप से मजबूत स्वस्थ जीवन की नींव अगर रख सकते हैं तो है विधा खेल _महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी

धमतरी…नगरी वनांचल क्षेत्र के शहीद निर्मल सिंह नेताम की स्मृति में गौरव ग्राम दुगली में डायमंड क्रिकेट क्लब दुगली कौव्हाबाहरा कोलियारी की संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय छत्तीसगढ़ पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा की मुख्य आतिथ्य में शहीद जवान निर्मल नेताम एवं स्वर्गीय जवान महेंद्र नेताम ,,,की तैल चित्र पर दिप प्रज्वलित के साथ पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियो को जनपद अध्यक्ष गोटा ने खेल में हमेशा खिलाड़ी भावनाओं को बरकरार रखते हुए स्वस्थ खिलाड़ी का परिचय देनी चाहिए। युवा उम्र में खेल कई तरह से मायने रखते हैं खेल से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होती है इस लिए खेल जीवन में बहुत जरुरी है कहा और खिलाड़ियों सहीत आयोजक टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता दुगली जनपद सदस्य कलावती मरकाम ने की,शुभारंभ के जनपथ अध्यक्ष महेश गोटा ने बल्ले से हाथ आजमाए तो विकेट के पीछे जनपद सदस्य नजर आए,वही दुगली सरपंच ने बकायदा गेंदबाजी भी की।

शुभारंभ में दुगली सरपंच रामेश्वर मरकाम,पूर्व सरपंच तुलसी राम मंडावी कोलियारी,सुरेन्द्र राज ध्रुव, कुलदीप साहू मार्गदर्शक आयोजन समिति,हेमंत मंडावी संरक्षक आयोजन समिति,ननकुदास मानिकपुरी,नशुरुद्दीन शेख,संजय सेन, भैय्यालाल मंडावी,शिवा सिन्हा,केशव नेताम,दुर्गेश सोरी,चमन लाल सोरी,वरुण नेताम,संतोष मरकाम,उत्तम सोरी,रवि यादव,संजय नेताम,जावेद कुरैशी,कृष नेताम,मनीष ध्रुव,प्रियांशु मंडावी, नवीन मंडावी,जतिन वट्टी, भोजराज नेताम,भावेश नेताम,अरुण वट्टी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button