छत्तीसगढ़

CG – पिता की हत्या : पति के साथ मिलकर बेटी ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम……

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बांसाझाल हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का उसकी दूसरी पत्नी से विवाद हुआ था। दोनों बेटी-दामाद के घर पहुंचे, वहां भी विवाद होने पर नाराज बेटी व दामाद ने गमछे से गला घोंटकर मार डाला। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

बांसाझाल के रहने वाले लोहर साय कोरवा का पत्नी रामपति बाई से विवाद हुआ था। मोटर साइकिल की किश्त नहीं पटाने को लेकर रामपति से मारपीट की थी। दोपहर में वे दोनों गांव में ही बेटी सोन कुंवारी के घर पहुंचे। वहां भी किश्त नहीं पटाने को लेकर लोहर साय कोरवा का पत्नी रामपति से विवाद हुआ।

विवाद के बाद बेटी सोन कुंवारी एवं दामाद बंधन कोरवा ने गमछे से लोहर साय कोरवा का गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर गिरे खून का निशान मिटाने के लिए बेटी ने घर में गोबर से पोताई भी कर दी। इसमें लोहर साय की पत्नी रामपति ने भी साथ दिया। रामपति से लोहार साय ने दूसरी शादी की थी। सोन कुंवारी उसकी पहली पत्नी की बेटी है। घटना की सूचना पर बतौली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button