छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के कुकुर्दीकला में शिवनाथ नदी से बेखौफ रेत चोरी जान जोखिम में डालकर हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकासी खनिज विभाग अनजान पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कुकुर्दीकला गांव में शिवनाथ नदी पऱ रेत माफिया का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डबल इंजन की मदद से रेत की अवैध निकासी की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक माफिया NGT के नियमों को दरकिनार कर नदी में जमकर खनन किया जा रहा है रेत निकालकर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बाजार तक पहुंचाया जाता है।

हालांकि जिला प्रशासन अभी तक यहाँ कार्रवाई करने हाल में नहीं पहुंची है कुछ दिन पहले दर्रीघाट क्षेत्र में इसी तरह अवैध खन पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरे गाड़ियां जब्त की गई थी। जिसे खनिज विभाग में पैनल्टी भर कर नियमनुसार छुड़ाया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि कुकुर्दीकला में भी पिछले कई दिनों से अवैध खनन चल रहा है, लेकिन खनिज विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। दिन में होने वाली इस निकासी से न सिर्फ नदी का कटाव बढ़ रहा है, बल्कि ट्रैक्टर चालकों की जान को भी खतरा बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button