छत्तीसगढ़

CG – धर्मांतरण को लेकर फिर मचा बवाल, प्रार्थना सभा कराने वाली 3 महिलाओं पर FIR….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। अब यह मुद्दा केवल वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि शहरी इलाकों में भी ऐसे मामलों को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद हुआ है। मामले में पुलिस ने प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घर में चल रही थी प्रार्थना सभा

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के भनपुरी इलाके के एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें, जैन, ईसाई समुदाय के महिला के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू महिलाएं भी शामिल हुई थी, जिसका छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।

तीन महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं, आज पुलिस ने घर पर प्रार्थना सभा लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन महिलाओं पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी और बीमारी ठीक होने का झांसा देकर धर्मांतरण करने का आरोप है, फ़िलहाल पुलिस ने लक्ष्मी निषाद, सुरेखा, सुषमा कौशिक नाम की महिलाओं के खिलाफ खमतराई थाने में FIR दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button