CG – सड़क पर बिछी मजदूरों की लाश : पिकअप और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर पिकअप और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई।
3 की मौत, 7 गंभीर
घटना इतना जबरदस्त था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से 7 लोगों को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



