छत्तीसगढ़

CG – पहले गिट्टी फिर रेत भरी हाइवा नें मासूम सूरज और गुलशन की ले ली जान अब तक मस्तूरी से जोंधरा तक सड़क सुरक्षा के लिए क्या किए गए उपाय जानें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी लवन पहुंच मुख्य मार्ग पर कभी गिट्टी लोड हाइवा से तो कभी रेत लोड हाइवा से लगातार सड़क दुर्घटना हो रही हैँ कभी किसी का पिता तो कभी किसी का बच्चा इन सड़क दुर्घटनाओं में मरते जा रहें हैँ इससे सबसे ज्यादा किसी कों पीड़ा हो रहीं हैँ तो वो हैँ इन बच्चों की माँ जो अपने बच्चों कों छोटे से बड़ा होते देखती हैँ जो बच्चे माता पिता और परिवार वालों के लिए आँखों के तारे होते हैँ उनकी अचानक ऐसे अनियंत्रित गाड़ी से दुर्घटना में मौत हो जाए तो कैसा लगता हैँ वो माँ और उनका परिवार हीं बता सकता हैँ पर इन दुर्घटनाओ से इस रोड़ पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए क्या उपाय किए गए हैँ ये सबसे बड़ा सवाल हैँ।

तो आपकों बताते हैँ की यहाँ अभी तक इन रेत भरी गाड़ियों गिट्टी लोड हाइवा की स्पीड नियंत्रण के लिए कोई उपाय नहीं किया गया हैँ और इनकी स्पीड अब भी आसमान छु रही हैँ ना इनकों रोकने वाला ना टोकने वाला जरूर पचपेड़ी थाना के सामने बेरीगेट किया गया हैँ पर यहाँ दुर्घटना नहीं होती क्यों की थाना के सामने ये बड़ी गाड़ियां बिना रोंके टोके स्पीड कम कर लेती हैँ पर जहाँ ब्लाइंड टर्निंग हैँ जैसे बिंनौरी मोड़ चिस्दा मोड़ और जोंधरा मोड़ ये ऐसे जगह हैँ जहाँ सामने से आ रही गाड़ी नजर नहीं आती ऐसे में ओवर स्पीड यहाँ जान लेवा साबित हो रही हैँ।

बताते चलें की करीब 3 हफ्ते पहले मानिकचौरी निवासी गुलशन अपने भाई कों मल्हार से वापस घर ले कर जा रहा था तो गिट्टी लोड हाइवा नें उसको बुरी तरह कुचल दिया था जिसके बाद मौक़े पर हीं उसकी मौत हुई थी फिर कुछ दिन बाद चिस्दा में गर्मी की छुट्टी मनाने आए 4 वार्षिय सूरज शुक्ला कों रेत लोड हाइवा नें अपने चपेट में ले लिया और बच्चे की भी मौक़े पर हीं मौत हो गई पर इन सड़क दुर्घटनाओं कों रोकने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button