छत्तीसगढ़

CG – खाद्य विभाग का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन, नहीं करना होगा राशन दुकान खुलने का इंतजार……

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में अब पहली बार चावल के लिए एटीएम शुरू होने जा रहा है। जिससे हितग्राही 24 घंटे में कभी भी अपना राशन ले जा सकेंगे। इसके लिए लिए राशन दुकान खुलने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही प्रदेश की पहली मशीन भिलाई के वैशीलनगर के पुराना थाना भवन में शुरू होने जा रही है।

सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत चावल वितरण में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में अब पहली बार एटीम मशीन के जरिए 24 घंटे राशन मिल सकेगा। लोगों को कई मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि दुकानदार संचालक अपनी सुविधा के अनुसार दुकान बंद करता है, जिससे लोगों को राशन के लिए इतंजार करना पड़ता है। लेकिन कभी-कभी नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते चावल वितरण ठप हो जाता है। लेकिन इस मशीन के आने बाद अब लाइन लगने की भी झंझट ख़त्म हो गई है। बताया जा रहा है कि अन्नापूर्ति मशीन के जरिए मात्र बायोमेट्रिक लगाते ही हितग्राही चंद सेंकड में चावल ले सकेंगे। इससे न केवल उनका समय बचेगा बल्कि लाइन भी नहीं लगानी पड़ेगी। साथ ही राशन दुकानों में होने वाली चावल की कालाबाजारी को भी रोका जा सकेंगा।

यहाँ आपको एक एक राशन कार्ड के लिए तौल करने की जरुरत नहीं है। यहाँ मशीन से ऑटोमैटिक परिवार की सदस्य के हिसाब से उनका राशन निर्धारित होता है। जैसे किसी हितग्राही की पात्रता 10 किलोग्राम है, तो वह जैसे ही अपना राशन कार्ड नंबर डालता है और बायोमेट्रिक सिस्टम से आधार वेरिफिकेशन के बाद तुरंत स्क्रीन पर पात्रता के हिसाब से चावल का कोटा स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है। बताया ये भी जा रहा है कि यह एटीएम मशीन एक बार में 25 किलो राशन ही उपलब्ध करा सकेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात और उड़ीसा में ऐसी खाद्यान मशीन लगी हुई है। पिछले दिनों खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले एवं डायरेक्टर फरिया आलम, कलेक्टर अभिजित सिहं ने इसकी टेस्टिंग भी देखी। सबसे अच्छी बात यह है कि इस अन्नापूर्ति मशीन के जरिए महिलाओं को भी सशक्त होने का मौका मिलेगा। क्योंकि इसका संचालन महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं करेंगी। खाद्य विभाग की सहायक खाद्य अधिकारी शशि सिंह की मानें तो शुरुआती दौर पर इसे सुबह से लेकर रात 10 बजे तक संचालित किया जाएगा। उसके बाद इसे 24 घंटे के लिए ओपन रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button