छत्तीसगढ़

CG-महिला को कार में जबरन बैठाया, सुनसान इलाके में ले जाकर की दरिंदगी, फिर जो हुआ…..पुलिस ने 4 को दबोचा……

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का साथ देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

पूछताछ में पीड़िता द्वारा बताया गया कि 23 अगस्त की रात में आरोपी रमेश श्रीवास निवासी भैंसो व उसके साथियों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती कार में बैठाया गया। पीड़िता द्वारा विरोध एवं चिल्लाने पर आरोपी रमेश श्रीवास ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया तथा उसे कार से रायगढ़ की ओर ले गए। रायगढ़ पहुंचने के बाद आरोपी के साथी वहां से चले गए। इसके बाद आरोपी रमेश श्रीवास द्वारा पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया जाना पाया गया। मामले में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास 40 वर्ष निवासी ग्राम भैंसों थाना पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

प्रकरण में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास के साथ षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में सहयोग करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस द्वारा बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

01. आकाश सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी भैंसो

2. प्रमोद श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी भैंसो, थाना पामगढ़

3. इंद्र कुमार धीवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़

4. उमेश यादव उर्फ भोलू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button