CG – अचानक गायब हुई 17 साल की छात्रा, फिर कुएं से निकली लाश….मचा हड़कंप….मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस……

सरगुजा। बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर में बस्ती के पास एक कुएं से 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका शव कुएं में मुंह के बल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी कृष्ण जन्माष्टमी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद से ही वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बस्ती से लगे कुएं में उसकी लाश मिलने की सूचना सामने आई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साइबर फॉरेंसिक पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।



