छत्तीसगढ़

CG -शर्मनाक : पति के सामने चार बदमाशों ने पत्नी से किया गैंगरेप, पति को बनाया बंधक, महिला को ले गए खेत, फिर बारी-बारी मिटाई हवस की प्यास, चारो आरोपी गिरफ्तार…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां 4 युवकों ने पति के सामने एक महिला से गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा।

पति के नशे में होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और महिला को अपने साथ खेत में ले गए, जहां पति के सामने चाराे बदमाशों ने बारी-बारी रेप किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

दुष्कर्म पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। बाजार में दोनों ने सामान की खरीदारी की। लौटते समय पति ने शराब पी ली। इतनी शराब पी कि उसे पैदल चलते नहीं बन रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे रास्ते में मंहगई निवासी ऋतु यादव (30) और उसके तीन साथियों ने महिला के शराबी पति को बंधक बना लिया और पत्नी से चारों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की पीड़िता को धमकी भी दी। सभी आरोपी भी नशे की हालत में थे। जैसे-तैसे महिला अपने पति के साथ देर रात घर पहुंची। वह घटना से सहमी हुई थी। 2 दिन बाद मामले की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो महिला को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा, जिसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में चारो बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपील और रामेश्वर को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी आदतन बदमाश है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button