छत्तीसगढ़

CG – 13 साल की बच्ची से गैंगरेप : दरिंदगी की हदें पार, 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, रात भर रेलवे स्टेशन के पास बदहवाश हालत में पड़ी रही मासूम…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता तोरवा इलाके की ही रहने वाली है। बीते दो दिनों से घर से गायब थी। बच्ची जब नहीं मिली तब परिजनों ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने जिस आशंका और डर से थाने पहुंचकर बेटी की सलामती की गुहार लगाई थी, आशंका सच साबित हुई।

परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तोरवा पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। रेलवे स्टेशन और इसके आसपास तलाश शुरू की गई। इस बीच वह रेलवे स्टेशन के करीब बदहवाश हालत में मिली। पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजन को थाने बुलाया। पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक परिचित नाबालिग लड़का उसे अपने साथ घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। रेलवे स्टेशन के पास उसके दो और दोस्त मौजूद थे। सुनसान जगह का फायदा उठाकर तीनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजकर इलाज व मेडिकल टेस्ट कराया है।

चिकित्सकीय जांच के बाद पीड़िता को घर भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी को पकड़ा फिर उसकी निशानदेही पर बाकी दो अन्य को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और POCSO Act पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button