छत्तीसगढ़

CG – महिला से सामूहिक दुष्कर्म : घर लौटते समय दरिंदों ने रोका रास्ता, फिर बारी-बारी मिटाई हवस की प्यास, तीन आरोपी गिरफ्तार……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता खेत की जुताई कराने के बाद ट्रैक्टर मालिक को भुगतान करने गई थी। पैसे देने के बाद वह घर लौट रही थी। तभी तीन नशेड़ी दरिंदों ने महिला का रास्ता रोक लिया और उसे खेत की ओर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इस दौरान दो आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया, जबकि एक और आरोपी इस घटना में शामिल रहा।

इस वारदात के दौरान महिला के साथ अमानवीय कृत्य भी किया गया। जब महिला चीखने-चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। रघुनाथनगर थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button