छत्तीसगढ़

CG- गरबा की ड्रेस पहनकर लड़कियों ने किया ये काम, रील वायरल होते ही मचा बवाल, 5 लड़कियां समेत 9 गिरफ्तार…..

बिलासपुर। नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल 2026 में नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रही है, नवरात्रि में गरबा-डांडिया की धूम कई जगहों पर होती है, लेकिन इसी बीच बिलासपुर में गरबा और मेकअप प्रमोशन के नाम पर युवतियों के आपत्तिजनक वायरल वीडियो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 5 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। साथ ही बाउंड ओवर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

धूम्रपान व हथियार लहराकर बनाई रील

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ युवतियों का गरबा परिधान में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें युवतियां, युवकों के साथ सार्वजनिक सड़क पर धूम्रपान व हथियार लहराकर गरबा पास और मेकअप प्रमोशन करते नजर आ रही थीं। सीफा मैथ्यूज नाम के सोशल अकाउंट से इसे वायरल किया गया था।

हिंदू संगठनों की शिकायत पर SSP का एक्शन

हिंदू संगठनों ने वायरल वीडियो को धार्मिक भावनाओं के विपरीत और षडयंत्र बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी। SSP से शिकायत करते हुए दोषियों पर FIR और कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उसकी तस्दीक की और पहचान के आधार पर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

धारा 196, 299और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज

आरोपियों में वीडियो में नजर आ रही 5 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 196, 299और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही बाउंड ओवर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने इसके साथ ही गरबा आयोजनकर्ताओं को ऐसे किसी भी गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button