अन्य ख़बरें

Sports – रांची में भारत-वेस्टइंडीज दूसरा T20 मुकाबला इंडिया की पहले बल्लेबाजी धोनी के होम ग्राउंड में शाम 7 बजे से होगा घमासान पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शुक्रवार 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

पहले मैच में टीम इंडिया ने लखनऊ में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रनों की धमाकेदार सेंचुरी ठोकी थी, जिसके बाद भारत ने 172 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया था। 64f4

रांची में भारत का दबदबा…

रांची में अब तक 4 T20I खेले गए हैं, जिसमें 3 में भारत जीता है और 1 में हारा है। इस मैदान पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर 196/6 (2016 में श्रीलंका के खिलाफ) है। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है, फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं।

हेड टू हेड में भारत आगे…

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 T20I हुए हैं, जिसमें भारत ने 21 और वेस्टइंडीज ने 10 जीते हैं, 1 बेनतीजा रहा है। e29c

आज बदल सकती है प्लेइंग-11?

आज सभी की नजरें संजू सैमसन पर होंगी। पिछली 4 पारियों में सिर्फ 29 रन बने हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड…

भारतीय टीम:श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, नमन धीर। 18b3

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड सहित 16 खिलाड़ी।

Related Articles

Back to top button