छत्तीसगढ़

CG – पचपेड़ी आत्मानंद स्कूल के छात्राओं कों सरस्वती साइकिल योजना कें तहत जनप्रतिनिधियों के हाथों मिली बाइसिकल खिल उठे चेहरे पढ़े पूरी ख़बर

पचपेड़ी//मस्तूरी विधानसभा के स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरिता नरेंद्र नायक (सभापति, जनपद पंचायत मस्तूरी) कविता चंद्रप्रकाश कुर्रे (सरपंच, ग्राम पंचायत पचपेड़ी) एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश खटकर बिलासपुर जिला प्रभारी, मन की बात व पचपेड़ी ब्यापारी संघ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आर.के. डहरिया (प्राचार्य, सेजेस), रमेश सूर्यकांत (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, कन्या शाला), अश्वनी कुमार टंडन (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, सेजेस), शैलेंद्रकांत (उपाध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, सेजेस), लीलाराम सूर्यकांत, रामनारायण भारद्वाज, देवेंद्र जायसवाल, राजकुमार मधुकर, रामायण साहू, आर.डी. सूर्यवंशी (शिक्षक) चितरंजन राठौर (शिक्षक) सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास एवं शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button