छत्तीसगढ़

CG – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में हुआ संपन्न पढ़े पुरी ख़बर

बिलासपुर//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी में दिनांक 24 जुलाई 2026 को छात्रसंघ निर्वाचन का आयोजन लोकतांत्रिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन संस्था के व्याख्याता पंकज कुमार शर्मा एवं नीलम पाठक के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली की जानकारी देते हुए विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया गया।

सर्वप्रथम चुनाव पूर्व छात्रों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी संस्था के व्याख्याता सुधांशु गौरहा द्वारा दी गई। निर्वाचन प्रक्रिया में सरिता राय ने पीठासीन अधिकारी टीकम वती नागेश ने मतदान अधिकारी-01 विश्वकांत यादव ने मतदान अधिकारी-02, प्रयोगशाला सहायक भगवती कैवर्त ने मतदान अधिकारी-03 तथा कामतानाथ यादव (व्याख्याता) ने पेटी प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

इस दौरान संस्था की व्याख्याता मंजू साहू एवं व्यायाम शिक्षक पुष्पा निषाद ने व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान किया। सभी अधिकारियों के सहयोग से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न हुई।

मतगणना उपरांत ओम राठौर शाला नायक, दिव्यांशु मरावी उपशाला नायक तथा कु. पायल यादव सांस्कृतिक सचिव पद पर निर्वाचित घोषित हुए। वहीं कु. नैना क्रीड़ा सचिव एवं नेहा छात्रा प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

संस्था के प्राचार्य ने सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक भावना के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button