छत्तीसगढ़

CG – गोल्ड मैडल विनर अंडर 14 कबड्डी खिलाड़ी बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के हाथों हुए सम्मानित ये भी रहें उपस्थित जानें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ कबड्डी में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैँ उसका श्रेय ना सिर्फ प्रशिक्षकों कों जाता हैँ बल्कि शासन प्रशासन छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ और यहाँ इससे जुड़े सभी कों जाता हैँ और शायद यही कारण हैँ की आज छत्तीसगढ़ कबड्डी में नया इतिहास लिख रहा हैँ। यहाँ प्रशिक्षकों की जी तोड़ मेहनत और खिलाड़ियों की लगन कों भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता इसके अलावा राज्य जिला और ब्लॉक लेवल पर लगातार प्रतियोगिता के आयोजन से भी खिलाड़ी बड़े मंच के लिए तैयार हो रहें हैँ। बतातें चलें बुधवार दिनांक 06/05/2026 को बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के द्वारा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को चेक प्रदान किया गया। मालूम हों कि अंडर 14 बालक कबड्डी प्रतियोगिता जो दुर्ग में आयोजित थी जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने विभिन्न राज्यों को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। उन खिलाड़ियों कों कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल नें चेक वितरण किया हैँ जहाँ उपस्थित रहे विजय कुमार टांडे जिला शिक्षा अधिकारी, कमलेश यादव सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं कलेश्वर प्रसाद कश्यप कोच जिनके कुशल मार्गदर्शन में टीम ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया , सभी ने टीम को बधाई दी। सभी खिलाड़ी वीर शिवाजी कबड्डी प्रशिक्षण क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है, जिनके प्रशिक्षक हेमंत यादव है वर्तमान में हेमंत यादव छत्तीसगढ़ के सबसे सफल प्रशिक्षक है। जिनके कुशल प्रशिक्षण में कबड्डी खिलाड़ी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button