छत्तीसगढ़

CG – गोंदिया की बेटी और रायपुर की बहू खुशबू शर्मा बनीं ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026 पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//वीएमएस,द्वारा प्रस्तुत ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ का भव्य आयोजन इंदौर के होटल जॉर्डन में किया गया। देशभर से प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशबू शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का खिताब अपने नाम किया।

गोंदिया, महाराष्ट्र की बेटी और रायपुर, छत्तीसगढ़ की बहू खुशबू शर्मा एक शिक्षिका, सोशल वर्कर और सिंगल मदर हैं। अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने इस राष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बनाई।

प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में खुशबू शर्मा का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। विशेष रूप से इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड और इवनिंग गाउन राउंड में उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ‘अर्थ विनर 2026’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया।
धन्यवाद जितेंद्र सर एंड कविता मैम।

खुशबू शर्मा ने अपनी सफलता पर कहा कि “यह खिताब मेरे लिए केवल एक ताज नहीं, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां भी निभा रही है।”

उनकी इस उपलब्धि से गोंदिया, महाराष्ट्र और रायपुर, छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। खुशबू शर्मा की सफलता महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button