छत्तीसगढ़

CG सरकारी नौकरी : युवाओ के लिए सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ व्यापम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू और 24 जुलाई अंतिम तारीख रखी गई है। वहीं, त्रृटि सुधार 25 जुलाई से 27 जुलाई की शाम 5 बजे तक है।

व्यापम ने परीक्षा की संभावित तारीख 6 सितंबर रविवार और परीक्षा का समय 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित किया है।

देखें डिटेल्स

1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि-01.07.2026 (बुधवार)

2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि-24.07.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक

3. त्रुटि सुधार 25.07.2026 से 27.07.2026, सायं 5:00 बजे तक

4. परीक्षा की संभावित तिथि-06.09.2026 (रविवार)

5. परीक्षा का समय-पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक

6. वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि

31 अगस्त 2026 (सोमवार)

7. परीक्षा केन्द्र- 02 जिला मुख्यालयों में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

विस्तृत जानकारी वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button