Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

Sports – एशिया कप में आज आमने सामने होंगी भारत पाकिस्तान इतने बजे होगा शुरू जानें पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//एशिया कप के अहम मुकाबले में आज भारत की शेरनिया पाकिस्तान से भिड़ेगी यह मुकाबला दुबई में रात 8 बजे से खेला जाएगा इस मैच का इंतजार क्रिकेट फैन्स बड़ी बेशब्री से कर रही है।

वहीं पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। हालांकि, दुबई में होने वाले भारत-पाक मुकाबले से पहले अगर आंकड़ों की किताब खोलें तो पाकिस्तान टीम भारत के सामने कहीं भी खड़ी नजर नहीं आती। दोनों टीमों के बीच जीत का रिकॉर्ड पूरी तरह से एकतरफा है।

टी20 में एकतरफा की तरह है मुकाबला

टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 14 मैच में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है। बड़े टूर्नामेंटों में तो यह फासला और भी बड़ा हो जाता है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं। यहां भारत ने 6 बार पाकिस्तान को हराया है और पाकिस्तान सिर्फ 2 बार जीत पाया है। पाकिस्तान की दोनों जीत भी 2012 और 2016 में आई थीं, उसके बाद से भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखा है।

एशिया कप में क्या है आंकड़ा

अब बात महिला एशिया कप की करें, जहां तो भारतीय टीम का दबदबा सबसे ज्यादा दिखता है। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मैच हुए हैं। इनमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान को सिर्फ एक बार 2022 में जीत नसीब हुई थी। पिछले संस्करण 2024 में भी भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से रौंद दिया था।

गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में आगे भारत

आंकड़े सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जबकि पाकिस्तान की टीम अक्सर 100-120 के अंदर ही सिमट जाती है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर का पाकिस्तान के खिलाफ औसत 40 से ऊपर का है, वहीं पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ 30 का औसत भी नहीं छू पाई है। गेंदबाजी में भी यही कहानी है। दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

Related Articles

Back to top button