छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के ग्राम पंचायत जलसो में हरियाली की पहल सरपंच पुत्र सुनील मरकाम के नेतृत्व में हुआ वृक्षारोपण पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//पर्यावरण संरक्षण और हरित ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जलसो में सरपंच पुत्र सुनील मरकाम के अगुवाई में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

तस्वीरों में दिखा जनसहयोग…

तालाब किनारे खाली जगह और सार्वजनिक भूमि पर ग्रामीणों ने मिलकर फलदार और छायादार पौधे लगाए। तस्वीर में सुनील उदित नारायण सहित पंचायत के सदस्य तालाब की मेड़ पर पौधा रोपते नजर आ रहे हैं। बारिश का मौसम होने के कारण पौधों के सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा है।

सुनील बताते है कि पर्यावरण संरक्षण बढ़ते तापमान और प्रदूषण को कम करने के लिए हरियाली बढ़ाना ग्रामीण विकास खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग कर पंचायत को सुंदर बनाना पोषण और आय आंवला, नींबू अमरूद जैसे फलदार पौधों से ग्रामीणों को पोषण और भविष्य में अतिरिक्त आय होंगी।

सुनील का संदेश…

सुनील ने कहा _”जलसो को हरित पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य है। हर घर में कम से कम 5 पेड़ लगें और उनकी देखभाल भी हो। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना और मनरेगा के तहत मिले पौधों को हम स्कूल, आंगनबाड़ी और सार्वजनिक जगहों पर लगा रहे हैं”

ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों को बचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button