छत्तीसगढ़

CG – एक पेड़ – एक जीवन के संकल्प के साथ सरसेनी होगा हरा-भरा सरपंच के साथ ग्रामीणों नें सैकड़ो छायादार-फलदार पौधे रोपे पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//गांव को हरा-भरा और पर्यावरण को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सरसेनी में “वृक्षारोपण महाभियान” का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में सैकड़ो छायादार और फलदार पौधे रोपे गए।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संभाली कमान…

अभियान में ग्राम पंचायत सरसेनी के सरपंच के साथ उपसरपंच पंच व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “एक पेड़ – एक जीवन, हरियाली ही समाधान” के नारे के साथ सभी ने शपथ लेकर पौधे लगाए।

तस्वीर में सरपंच पति नारायण सोल्डे ग्रामीणों कों वृक्षारोपण के लिए गाँव के महिलाओं व अन्य लोंगो कों पौधे बांटते नजर आ रहें है।

सरपंच का बयान…

सरपंच ने कहा “हमारा लक्ष्य है हर घर के सामने एक पेड़ हो। 400 पौधे लगाए हैं और आगे भी हर साल अभियान चलाएंगे। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ग्राम पंचायत लेगी।”

उप सरपंच राधेश्याम ने ग्रामीणों से अपील की कि “पौधा लगाना ही काफी नहीं है, उसे बड़ा करना भी जरूरी है। सभी लोग मिलकर इनकी देखभाल करें।”

कहां लगे पौधे?

रोपे गए पौधों को स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, तालाब किनारे और सार्वजनिक जमीन पर लगाया गया है। इसमें नीम, पीपल, बरगद के साथ आम, अमरूद और आंवला जैसे फलदार पौधे शामिल हैं।

इस वृक्षारोपण महाभियान से सरसेनी गांव आने वाले समय में “हरित ग्राम” की मिसाल बनेगा।

Related Articles

Back to top button