Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – भारी लापरवाही:रिस्दा के पशु चिकित्सालय व उप स्वास्थ्य केंद्र में गणतंत्र दिवस पर नहीं किया गया ध्वजारोहण गायब रहें पदस्थ कर्मचारी अधिकारी जिम्मेदार कौन जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//पुरे भारत देश नें सोमवार कों पुरे उमंग के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया देश के लगातार तीसरी बार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें लाल किले में तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें न्यायधानी बिलासपुर में ध्वजारोहण कर देश वासियों कों सम्बोधित किया और अपने प्यारे देश वासियों कों शुभकामनाएं दी पर बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकास खण्ड से एक हैरान और परेशान करने वाला पिक्चर सामने आया है जो सभी कों दुखी कर सकता है आश्चर्य चकित कर सकता है जब देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री 26 जनवरी कों ध्वजरोहण करने अपने तय जगह पर पहुंच सकते है तो मस्तूरी में पदस्थ अधिकारी क्यों अपने कार्यालय नहीं पहुंचे सकें आखिर गलती किसकी? दरअसल मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम रिस्दा में भारी लापरवाही देखी गई जहाँ पशु चिकित्सालय और उप स्वास्थ्य केंद्र में यहाँ के कर्मचारी अधिकारी गायब रहें यहाँ ना ही ध्वजा रोहण हुआ और ना ही दिन भर ताला खुला ना ही कोई ऊपर के अधिकारी यहाँ पहुंचे आखिर गलती किसकी जिला में बैठे स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारीयों की या मस्तूरी में बैठे जिम्मेदारों की यही हाल पशु चिकित्सालय की भी है यहाँ भी ताला लटका रहा क्या मस्तूरी मुख्यालय में बैठे अधिकारी गहरी नींद में थे या इनकों पता नहीं था की सोमवार कों गणतंत्र दिवस है और कम से कम सरकारी कार्यालयों में ध्वजा रोहण करना है या जिले में बैठे उन अधिकारीयों की जो इनकों खुला छूट दे रहें है की जाओ मन मौजी कार्य करो और देश का अपमान करो या इन दोनों विभागों के मंत्री की जो विभाग के इन लाड़लो कों नियम कायदा नहीं सीखा पा रहें।

आपको बताते चलें की 77वें गणतंत्र दिवस पर पुरे के सारे सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में हशी ख़ुशी तिरंगा फहराया गया और मिठाई भी बांटी गई देश में सारे संस्थानो कों सजाया गया और देश जय हिन्द की नारों से गूँजता रहा पर सरकारी जगहों पर ऐसी लापरवाही बरती जाएगी तो क्या संदेश जाएगा? आखिर यहाँ पदस्थ लोंग कहाँ गायब थे जो गणतंत्र दिवस कों भी यहाँ नहीं पहुंच सकें क्या यहाँ कोई भी कर्मचारी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं है या यह उच्च अधिकारीयों की लापरवाही के वजह से हुआ सवाल बहुत सारे है जिसकी जवाब बिलासपुर जिलाधीश और पशु विभाग व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारीयों कों तलाशना होगा।

मस्तूरी के रिस्दा में ग्रामीण भी उपस्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय में गणतंत्र दिवस के दिन ताला लटका देख हैरान रहें और उनको इंतजार था की कोई तो आएगा और यहाँ दोनों जगह ताला खुलेगा पर वो इंतजार करते रहें पर आया कोई नहीं और ना ही इन दोनों सरकारी संस्थानों में ध्वजा रोहण हो पाया देखना होगा इतनी बड़ी लापरवाही बरतने वालों पर विभाग क्या एक्शन लेती है या यू ही नेक्स्ट टाइम देश का अपमान करने के लिए इनकों छोड़ दिया जाता है?

Related Articles

Back to top button