CG - प्रधान आरक्षक सस्पेंड : SP ने की बड़ी कार्रवाई, आरक्षक को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला.....

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान नाच रही युवतियों का हाथ पकड़ने वाले प्रधान आरक्षक को एसपी योगेश पटेल ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबित हेड काॅंस्टेबल का नाम देवनाराण सिंह है।

दरअसल, थाना उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ में 17 अक्टूबर कों आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन मे क़ानून व्यवस्था में कर्तव्यस्त प्रधान आरक्षक 977 देवनारायण सिंह, नगर सैनिक क्रमांक 315 का डांस कर रही युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हुआ है। 

वायरल वीडियो कों संज्ञान मे लेकर एसपी सरगुजा योगेश पटेल (भा.पु.से) द्वारा उपरोक्त प्रधान आरक्षक एवं नगर सैनिक के उपरोक्त कृत्य से कानून व्यवस्था ड्युटी के दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता तथा छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार का होना पाये जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत प्रधान आरक्षक क्रमांक 977 देवनारायण सिंह थाना उदयपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

6sxrgo

निलंबन अवधि में निलंबित प्रधान आरक्षक 977 देवनारायण सिंह थाना उदयपुर का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, अंबिकापुर रहेगा, निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा। नगर सैनिक क्रमांक 315 नीरज साहू को तत्काल प्रभाव से मूलतः सेनानी, नगर सेना कार्यालय अंबिकापुर वापस किया गया है।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Oct/2024

CG Flight Service : हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ को मिला एक और एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन.....

20/Oct/2024

भारी मात्रा में अवैध गांजा का परिवहन करने वाले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

20/Oct/2024

CG - सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान : सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, की इतने लाख रुपए सहायता राशि की घोषणा…..

20/Oct/2024

CG - डॉक्टर गिरफ्तार : 100 करोड़ का फ्राड करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कई लोगों से की है करोड़ों की ठगी, पांच साल से पुलिस कर रही थी तलाश…...

20/Oct/2024

CG - 3 युवतियों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर फरार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.....