छत्तीसगढ़

CG – स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिल रहा नियमित वेतन : रीमा दानी

स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिल रहा नियमित वेतन : रीमा दानी

जगदलपुर। स्वास्थ्य विभाग में जिले के विभिन्न स्थानों में पदस्थ संविदा कर्मचारी को नियमित वेतन नहीं दिया जा रहा है. जिसके चलते उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारी फंड की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष रीमा दानी ने बताया कि जिले में करीब एक हजार से अधिक संविदा कर्मचारी नियुक्त है. जिनकी स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका है. जिला मुख्यालय समेत अंदरूनी क्षेत्रों में कठिन चुनौती का सामना करते हुए यह कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें शासन की ओर से डीएफ, एनएचएम व जीडीएफ जीवन वित्त समिति मद से वेतन प्रदान किया जाता है. लंबे समय से आवंटन न होने का हवाला देकर कर्मचारियों को नियमित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है. जिससे उनके समक्ष भरण पोषण की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है. अधिकतर कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में संघ की ओर से कई बार उच्च अधिकारियों व शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है. इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है. ज्ञात हो बीते वर्ष जायज मांगो को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने लंबा हड़ताल भी किया था. शासन के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त किया गया था. उनकी जायज मांगे आश्वासन के बावजूद सरकार ने पूरी नहीं की है. इस रवैया से कर्मचारियों का मनोबल लगातार गिर रहा है. श्रीमती दानी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमानुसार चार प्रतिशत इंसेंटिव प्रदान किया जाना है लेकिन अधिकतर कर्मचारियों को दिए जाने वाले भक्तों में एकरूपता नहीं है.जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है.संघ ने नियमानुसार सभी कर्मियों को बराबर इंसेंटिव दिए जाने की मांग रखी है।

सुरक्षा की भी की गई मांग

जिला महारानी अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों में काफी संख्या में महिला कर्मचारी पदस्थ हैं. अक्सर आपातकालीन सेवा के दौरान उन्हें कुछ असामाजिक तत्वों के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है. ऐसे वातावरण में महिला कर्मचारी स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं. संघ ने मांग की है कि महिला कर्मचारियों को उचित वातावरण व सुरक्षा मुहैया कराया जाए ताकि वह निर्भीक रूप से कार्य कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button