छत्तीसगढ़

CG -हृदयविदारक घटना : बेटे की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाया पिता, दुर्गा मंदिर में काट ली अपनी जीभ, हालत गंभीर……

रायगढ़। दुर्गा मंदिर घरघोड़ा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले सनत कुमार खांडे ने गहरे मानसिक सदमे में मंदिर परिसर के बाहर अपनी जीभ काट ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सनत कुमार खांडे के 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार खांडे की कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पिता पूरी तरह टूट चुका था। परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार वह रातभर बेहद विचलित और मानसिक तनाव में था। इसी सदमे के बीच आज सुबह लगभग 3 बजे वह प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर पहुंचा और कथित रूप से आस्था व दर्द के आवेग में अपनी जीभ काट ली।

घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से सतन वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौके पर एकजुट हुए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।

इस हृदयविदारक घटना ने लोगों को भावुक कर दिया। बेटे को खोने का दर्द एक पिता को किस हद तक तोड़ सकता है, यह घटना उसी पीड़ा की भयावह तस्वीर बनकर सामने आई है। नगर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button