छत्तीसगढ़

CG – पचपेड़ी स्वामी आत्मानंद स्कूल के 12वीं के छात्र पीयूष डहरिया नें गणित विषय में सीजी बोर्ड में लाया दूसरा स्थान स्कूल और परिवार में ख़ुशी की लहर पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया हैँ इसके बाद उन मेधावी छात्र-छात्राओं का साल भर का मेहनत परिश्रम का परिणाम भी सामने आ चुका है किसी ने प्रदेश में टॉप किया है तो किसी ने अपने स्कूल में टॉप किया है किसी ने अपने जिले में टॉप किया तो कोई ब्लॉक लेवल में टॉपर बनें हैँ पर सभी नें अपने परिवार और स्कूल का नाम जरूर रौशन किया हैँ।

इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के पचपेड़ी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र पीयूष डहरिया नें जो कक्षा 12वीं में गणित का छात्र हैँ इन्होने 88.6% के साथ उत्तीर्ण किया हैँ इन्होने सीजी बोर्ड में दूसरा स्थान हासिल किया हैँ,जिसके बाद इनके परिवार और स्कूल के सारे शिक्षक सभी ख़ुश हैँ बच्चे नें अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों कों दिया हैँ बतातें चलें की पीयूष डहरिया धनगवां निवासी शिक्षक सुरेंद्र डहरिया के बेटे हैँ।

पीयूष की सफलता पर पचपेड़ी स्वामी आत्मानंद स्कूल कें प्रिंसिपल शिक्षक और परिवार नें उनको उनकी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैँ पीयूष के पिता सुरेंद्र डहरिया बतातें हैँ कि पीयूष शुरू से हीं मेधावी छात्र रहें हैँ अपनी बुद्धिमत्ता, लगन और निरंतर प्रयास से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहें हैं। वो न केवल परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करते हैं,बल्कि जिज्ञासा, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता भी गजब की हैँ।

Related Articles

Back to top button