छत्तीसगढ़

CG – नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से की बदसुलूकी, बोली- ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, फांसी होगा न! देखें वायरल वीडियो…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे में स्कूटी सवार युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। इस दौरान पुलिस से बदसुलूकी भी की। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वाहन चेकिंग के दौरान नशे में स्कूटी सवार युवती ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने जब उसे रोका, तब कार्रवाई का विरोध करते हुए बदसलूकी की। यही नहीं मौके पर मौजूद लोगों से भी विवाद करते नजर आई। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

घटना के दौरान जब लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करने लगी। उसने कहा, इतना क्या वीडियो बना रहे हो, ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा।

देखें वायरल वीडियो…

Related Articles

Back to top button