CG Holiday ब्रेकिंग : स्थानीय अवकाश घोषित, इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब रहेगी छुट्टी…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 19 अक्टूबर और 9 नवम्बर को रहेगा। इस दिन जिले के सभी स्कूल, काॅलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि स्थानीय छुट्टी के दिन कोषालय और बैंक खुले रहेंगे।
जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जिले में स्थानीय छुटटी घोषित की गई है। इन अवकाशों का निर्धारण स्थानीय पर्वों और त्योहारों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि लोग पारंपरिक त्योहारों को मना सकें।
जनिए कब कब रहेगा अवकाश
यह अवकाश 19 अक्टूबर सोमवार महाअष्टमी के दिन रहेगा।
वहीं, 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
बता दें कि स्थानीय अवकाश के दौरान बैंक और कोषायल खूले रहेंगे और कामकज सामान्य दिन की तरह ही होंगे।



