छत्तीसगढ़

CG-2 महिलाओं की मौत : जसगीत गाने निकली थीं 2 महिलाएं, रास्ते में तेज रफ्तार बुलेट ने छीन ली जिंदगी…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं अपनी टोली के साथ ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने जा रही थीं। इसी दौरान दर्री थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की जान चली गई, जबकि बुलेट चालक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिलाओं की टोली मादर-ढोल लेकर ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने जा रही थीं। गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट (CG 12 AR 8993) पर चालक काबू नहीं रख पाया, और महिलाओं को जाकर टक्कर मार दी। घटना में कुछ महिलाएं और बाइक चालक को गंभीर चोटे आईं। राहगिरों ने डॉयल 112 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिकाओं की पहचान ब्रिंदा बाई मंहत और शकुंतला बाई मंहत के रूप में हुई, दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल बाइक चालक (राहुल) का इलाज जारी है। घटना की जानकारी के बाद गांव में चल रहे जसगीत कार्यक्रम बंद करा दिया गया। क्षेत्र का शोक का मातम पसर गया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अन्य पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button