छत्तीसगढ़

CG Holidays ब्रेकिंग : स्कूल, काॅलेजों में शासकीय छुट्टी घोषित, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी और हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश घोषित किया हैं। साथ ही नुआखाई पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दौरान स्कूल काॅलेजों और शासकीय कार्यालयों में छुट्टी रहेगी।

लगातार तीन दिन रहेगी छुट्टी

चार सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी हैं। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को पड़ेगा और 5 तरीख को शनिवार इसके बाद 6 तरीख को रविवार है। रविवार-शनिवार को भी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। मतलब की लगातार तीन दिन तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी।

दो शासकीय अवकाश

4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी और 14 सितंबर को हरितालिका तीज पर्व रहेगा।

वहीं, 15 सितंबर को नुआखाई पर्व पर छुटटी रहेगी।

ऐच्छिक अवकाश

2 सितंबर को हरछठ

10 सितंबर को पोला

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी

17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती

18 सितंबर को नवाखाई

22 सितंबर को ढोल ग्यारस

25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी की पर ऐच्छिक अवकाश रहेगा।

बता दें कि कलेक्टरों को अपने जिले के भीतर स्थानीय त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों पर हर वर्ष 2 से 3 स्थानीय अवकाश (Local Holidays) घोषित करने का अधिकार होता है।

Related Articles

Back to top button