छत्तीसगढ़

CG – सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया जा रहा मकान भटचौरा में विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम सरपंच-ग्रामीणों का आरोप पचपेड़ी तहसीलदार कर रहे टाल-मटोल पढ़े पुरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भटचौरा में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतों के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुक रहा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

सरपंच ने लगाए गंभीर आरोप…

ग्राम पंचायत भटचौरा के सरपंच का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत बिलासपुर कलेक्टर से भी की थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पचपेड़ी तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन अब तक मौके पर न तो निर्माण रुका है और न ही बुलडोजर कार्रवाई हुई हैँ।

ग्रामीण बोले – तहसीलदार कर रहे अनदेखी…

ग्रामीणों ने पचपेड़ी तहसीलदार पर आरोप लगाया है कि वे सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। मामले में कार्रवाई करने के बजाय लगातार टाल-मटोल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होने से गांव में विवाद की स्थिति बन रही है और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। ज़ब शिकायत की गई थी तब दीवार पूरी तरह से खड़ा भी नहीं हुआ था अब ढलाई तक पहुंच गया हैँ।

उच्च अधिकारियों से करेंगे शिकायत…

अब सरपंच और ग्रामवासी मिलकर इस मामले की शिकायत बिलासपुर में उच्च अधिकारियों से करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।

फिलहाल पूरा मामला पचपेड़ी प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Back to top button