छत्तीसगढ़

CG -पति-पत्नी गिरफ्तार : ट्रॉली बैग देखकर पुलिस को हुआ शक, खुलते ही उड़े होश; ये सामान के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार……

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में RPF और जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान दोनों के पास मौजूद ट्रॉली बैग से 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, दंपती गांजे को ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान टीम की नजर प्लेटफार्म पर मौजूद महिला और पुरुष पर पड़ी। दोनों के पास भारी ट्रॉली बैग था। पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे और वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और ट्रॉली बैग की तलाशी ली। इसमें प्लास्टिक टेप से पैक किए गए गांजे के पैकेट मिले, कुल वजन 21 किलोग्राम बताया गया है।

जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पूछताछ में दोनों गांजे के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button