Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG IAS Promotion: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश,इन IAS को मिली प्रोफार्मा पदोन्नति,अतिरिक्त मुख्य सचिव बने…

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति उन्हें प्रमुख सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

गौरव द्विवेदी इस समय केंद्र सरकार के अधीन प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, मनिंदर कौर द्विवेदी केंद्रीय कृषि विभाग के एक उपक्रम में प्रबंध निदेशक (MD) हैं। प्रोफार्मा पदोन्नति का नियम उन अधिकारियों पर लागू होता है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत होते हैं।

1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी

गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2021 में भारत सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी (Additional Secretary) पद के लिए इम्पैनल किया था। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर से केवल गौरव द्विवेदी और उनकी पत्नी मनिंदर कौर द्विवेदी के नाम शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में 1995 बैच के केवल दो ही आईएएस अधिकारी थे और दोनों ही अब उच्च पदों पर कार्यरत हैं। गौरव द्विवेदी की गिनती तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारियों में होती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और वर्तमान में केंद्र में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button