Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – IIT छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रबंधन के बताए कारण को परिजनों ने नकारा, मध्यप्रदेश से पढ़ने आया था छात्र……

भिलाई। भिलाई में एक IIT छात्र की अचानक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल निजी स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ये घटना इतनी रहस्यमय है कि कुछ का कहना है कि छात्र को मिर्गी का दौरा पड़ा, जबकि कुछ दावा कर रहे हैं कि वो पूरी तरह स्वस्थ था। इस विरोधाभास ने सवालों के घेरे को और गहरा कर दिया है और अब सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस घटना के पीछे क्या कारण था।

दरअसल भिलाई शहर के शांति नगर इलाके में एक IIT छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान सुमित साहू के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हरदा जिले का रहने वाला था। घटना के समय सुमित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सुमित को मिर्गी का दौरा पड़ा था जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, सुमित के लोकल गार्जियन ने मीडिया को बताया कि सुमित को मिर्गी का दौरा नहीं आया था। गार्जियन के मुताबिक, छात्र पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी। उनका कहना है कि घटना के वास्तविक कारण की अच्छी तरह से जांच होना जरूरी है।

सुमित साहू मध्यप्रदेश के हरदा जिले का रहने वाला था। IIT में पढ़ाई कर रहा ये छात्र अपनी मेहनत और अनुशासन के लिए जाना जाता था। पड़ोसियों और कॉलेज साथियों के अनुसार, सुमित एक जिम्मेदार और होनहार छात्र था।

Related Articles

Back to top button