Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

ईएमटी की सूझबूझ से 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

 

बेमेतरा:, विभाग जिला बेमेतरा 108 टीम ने अपनी सूझबूझ से गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। माँ और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। 108 संजीवनी एक्सप्रेस की तत्परता और ईएमटी की सूझबूझ से एम्बुलेंस में गूँजी किलकारी।

 

जानकारी के अनुसार बेरला ब्लॉक ,ग्राम तिलई निवासी गर्भवती महिला पुष्पा कुर्रे उम्र 25 वर्ष पति ओमेश्वर कुर्रे को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में भर्ती कराया था । परंतु प्रसव जटिल होने के कारण गर्भवती महिला को 10 नवंबर प्रातः उच्च संस्थान मेडिकल कालेज रायपुर के लिए रिफर किया गया ।

मेकाहारा रिफर करने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस वाहन 108 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 108 के ईएमटी रामगोपाल देवांगन एवं पायलट भूपेंद्र कुर्रे रायपुर के लिए रवाना हुए।  रास्ते में रायपुर रोड ग्राम सांकरा के पहले गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी रामगोपाल ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वप्रथम ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर वजस को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और उनके सलाहनुसार परिजनों के सहमति से बात कर गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।

सर्वप्रथम एम्बुलेंस को सुरक्षित खड़ी कर प्रसव प्रक्रिया प्रारंभ की। कुछ ही क्षणों पश्चात एम्बुलेंस में बच्ची की किलकारी गूंजने लगी। पुष्पा ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके पश्चात माँ – बच्चे को मेकाहारा में शिफ्ट कराया गया। सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों ने संजीवनी एक्सप्रेस 108 टीम को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button