CG – बिलासपुर जिले के मस्तूरी मे सारी मर्यादा लाँघ अकेली सो रही महिला सरपंच पर बिना कपड़े के जानलेवा हमला करने छत पर पहुंचा आरोपी कमल फिर.. जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//विधानसभा के मल्हार चौकी क्षेत्र के पास के ग्राम पंचायत जैतपुर में बीती रात महिला सरपंच अलका कश्यप पर जानलेवा हमला किया गया जिसकी रिपोर्ट उनकें द्वारा नजदीकी थांनें में दर्ज कराई गई है दरअसल जैतपुर की महिला सरपंच शुक्रवार की रात घर की छत में अपने दोनों बच्चों कों लेकर सो रही थी तभी आरोपी कमल किशोर वर्मा पिता लोमस वर्मा जो जैतपुर का हीं निवासी बताया जाता है के द्वारा घर के पीछे के रास्ते से घुस कर छत में बिना कपडे के पहुंच गया जिसके बाद महिला सरपंच की नींद खुली और उन्होंने डर कर सो मचाया और घर वालों और पड़ोसी उठे और आरोपी कमल किशोर वर्मा कों किसी तरह वहां से भगाया महिला सरपंच अलका कश्यप का आरोप है की उनकी नींद नहीं खुलती तो उनके साथ कुछ भी हों सकता है उनकी जान भी ली जा सकती थी ऐसी गंभीर आरोप महिला सरपंच द्वारा कमल पर लगाया गया है।
बतातें चलें की पूर्व में हुए पंचायत चुनाव के बाद वो गाँव की मुखिया बनी है और उसके बाद से कई बार लड़ाई और झगड़ा हुआ है वो कमल से दुश्मनी की बात भी बता रही है उन्हीने आगे बताया की वो ज़ब रात में अपने घर के छत मे सो रही थी तब उनके साथ उनके बच्चे भी थे और उनका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था तभी यह घटना हुई है उनके छत मे भी पथ्थर और इट के टुकड़े पड़े दिखे जिस पर उन्होंने कहा की आरोपी गुस्से मे निचे से इट पथ्थर से हमला कर रहा था।
महिला सरपंच का कहना है की ज़ब वो गाँव की मुखिया हों कर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है तो वो गाँव मे किसी की समस्या क्या सुलझा पाएगी अब देखने वाली बात है की कब तक इनके द्वारा लगाए गाए आरोप पर पुलिस संज्ञान लेकर आरोपी कमल किशोर वर्मा पिता लोमस वर्मा कों पकड़ कर सब सच निकालती है और महिला सरपंच की समस्या कों दूर करती है आखिर आरोपी की इतनी हिम्मत कैसे हों गई की किसी के घर मे वो भी बिना कपडे के घुस कर ऐसा कृत्य कर रहा है जो ना समाज मे मान्य है ना कानून की नजर मे हालांकि मामला दोनों तरफ से चौकी मे दर्ज किया गया है और आरोपी अब फरार बताया जा रहा है।




