CG – इंस्पेक्टर गिरफ्तार, इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर किया ये बड़ा कांड, जानिए पूरा मामला……

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कमीशन मांगने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। निरीक्षक का नाम सुरेश चंद यादव है। इंस्पेक्टर ने पीड़िता से सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन की मांग की थी।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने को लेकर निरीक्षक सुरेश चंद यादव के पास पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि काम कराने के एवज में निरीक्षक ने कमीशन की मांग की।
पीड़ित के शिकायत को नारायणपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले में जांच के बाद निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक अधिवक्ता को भी सह आरोपी बनाया गया है।
दोनों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना को लेकर जिले की पुलिस ने पुष्टि भी की है। फिलहाल मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।



