छत्तीसगढ़

CG- IPS पोस्टिंग : छत्तीसगढ़ में बना S4C, राज्य सरकार ने दो सीनियर IPS अफसरों को दी अहम जिम्मेदारी, देखें आदेश……

रायपुर। राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराधों की बेहतर निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इसके साथ ही राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से जुड़े मामलों के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) की व्यवस्था भी लागू की गई है। इससे साइबर अपराध से संबंधित सूचनाओं और शिकायतों के आदान-प्रदान में तेजी आएगी और जांच एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सकेगा।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, S4C पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन कार्य करेगा। इसका उद्देश्य राज्य में साइबर अपराधों की निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करना है। आदेश के तहत S4C के संचालन के लिए दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन दो अफसरों को मिली जिम्मेदारी

वहीं प्रशांत कुमार अग्रवाल (IPS 2008) को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के वर्तमान पद से पुलिस महानिरीक्षक, S4C, PHQ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गिरिजा शंकर जायसवाल (IPS 2010), जो वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवा), पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, S4C, PHQ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button